रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन में की गई घोषणा पर राज्य सरकार ने त्वरित अमल किया है। लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। घोषणा के महज तीन दिन के भीतर वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किया जाना सरकार की संवेदनशीलता और कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक रुख को दर्शाता है।



