राजधानी के Nalanda campus में देर रात MBBS छात्र पर जानलेवा हमला

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के NIT के पास नालंदा परिसर (Nalanda Campus) में एक MBBS छात्र के साथ देर रात मारपीट का मामला सामने आया है।

पीड़ित छात्र अंजन पांडा ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि करीब 20 से 25 युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

पीड़ित छात्र ओडिशा का रहने वाला है और रायपुर में डगनिया में रहता है।

शिकायत के अनुसार, घटना 28-29 मार्च की दरमियानी रात की है। छात्र ने बताया कि वह नालंदा परिसर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित छात्र का आरोप है कि हमलावरों की संख्या करीब 20–25 थी, जिन्होंने कुछ देर तक उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान छात्र के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

छात्र ने अपनी शिकायत में मारपीट करने वाले युवकों का भी नाम बताया है। मारपीट करने वालों में ओज प्रकाश पांडे, नमन चौहान, सदर बाजार निवासी रौनक जैन, हैदर और श्रेयांश सहित करीब 20 लोग शामिल हैं। ओज प्रकाश पांडे NSUI से जुड़ा हुआ बताया है। छात्र का कहना है कि अन्य हमलावर भी उसी के साथ आए थे।

मारपीट के बाद पीड़ित छात्र ने सरस्वती नगर थाने में लिखित शिकायत देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि देर रात हुई इस घटना की शिकायत पुलिस ने ले ली है लेकिन FIR नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: Raipur में दो पक्षों में खूनी झड़प, आधा दर्जन घायल… इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात



Source link

Share This Article
Leave a Comment