[ad_1]
यूरोप में नेस्ले की 4 लाख किटकैट चॉकलेट चोरी हुईं, कंपनी ने क्या बताया
31-Mar-2026 10:11 AM
यूरोप में नेस्ले के मशहूर किटकैट चॉकलेट की बड़ी खेप चोरी हो गई है. ब्रांड ने कहा कि कस्टमर सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है.
किटकैट के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कंपनी ने जानकारी साझा करते हुए लिखा, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि 12 टन किटकैट प्रोडक्ट्स हमारी फैक्ट्री (सेंट्रल इटली) से पोलैंड जाते समय चोरी हो गए."
कंपनी ने कहा, "हम स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर जाँच कर रहे हैं. अच्छी ख़बर यह है कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है और सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है."
पीटीआई के मुताबिक़, नेस्ले ने कहा है कि इस चोरी हुई खेप में किटकैट ब्रांड की क़रीब 4,13,793 चॉकलेट बार्स थीं. (bbc.com/hindi)
[ad_2]
Source link