युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

NFA@0298
1 Min Read


बिलासपुर। Bilaspur Crime : शहर में छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आने पर सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंडित नंदन शुक्ला को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना विशाल मेगामार्ट परिसर की है, जहां 11 नवंबर को अपने काम से पहुंची पीड़िता को उसका पूर्व परिचित नंदन शुक्ला मिला और उसने पहले सरेआम आवाजें लगाते हुए उसे परेशान करना शुरू किया।

– Advertisement –

Ad image

ये भी पढ़ें : Bilaspur News : तालाब में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, शव बरामद 

– Advertisement –

Ad image

जब युवती वहां से जाने लगी, तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, यहां तक कि उसकी जैकेट पकड़कर खींचने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली, जिसके बाद डरी-सहमी युवती ने तत्काल अपने बॉस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महिलाओं की सुरक्षा से समझौता न करने की बात दोहराते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 126(2), 74 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment