युवक ने 14 वीं बार रक्तदान देकर बचाई जान

NFA@0298
1 Min Read



बांदा। बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थित श्रृंगार थोक निवासी जयगोपाल उर्फ पिंटू पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद ने  आज जिला अस्पताल बांदा में रक्तदान किया। वह लगातार 14 वीं बार रक्तदान करते हुए मरीजों की जान बचाने का काम कर रहे हैं।

रक्तदान करते हुए जयगोपाल उर्फ पिंटू ने कहा कि रक्तदान करने से किसी न किसी मरीज को जरूरत पर रक्त उपलब्ध होता जाता है और उसकी जान बच जाती है। इससे ज्यादा पुण्य और किसी कार्य में नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह रक्तदान करते रहेंगे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment