यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, सेतु निगम से मांगा स्पष्टीकरण

NFA@0298
2 Min Read


IMG-20251203-WA0045
कौशाम्बी। जिले के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना—चक गुलाम आलम कछार (गढ़वा) कौशाम्बी को ताड़ी मुस्तकिल, चित्रकूट मार्ग से जोड़ने वाले यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु—की धीमी गति पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। बुधवार को डीएम ने मौके पर पहुंचकर पुल, पहुंच मार्ग, और सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण कार्य की प्रगति का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम से कार्य की शुरुआत और उसे पूरा करने की निर्धारित तिथि के बारे में जानकारी ली। परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण को जून 2025 तक पूरा किया जाना था।लेकिन, कार्य को तय समय-सीमा में पूरा न होते देख, डीएम डॉ. अमित पाल ने गहरी असंतोष प्रकट किया। उन्होंने इस बात पर विशेष रूप से नाराजगी जताई कि निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित है, फिर भी अनुबंधित फर्म के खिलाफ कोई जुर्माना या दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई और न ही कार्य की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी की गई।कड़ी कार्रवाई करते हुए, जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सेतु निगम को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे लेबर की संख्या तुरंत बढ़ाएँ, निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखें, और युद्धस्तर पर काम में तेजी लाकर पुल को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द यह सुविधा मिल सके।



Source link

Share This Article
Leave a Comment