[ad_1]

मल्लावां,हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिसंबर 2021 में रखी गई आधारशिला आज साकार हो गई है। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे किसानों की उन्नति, युवाओं के रोजगार, आस्था और प्रदेश की समृद्धि का प्रमुख माध्यम बनेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेस-वे 12 जनपदों के एक लाख से अधिक किसानों के सहयोग से तैयार हुआ है। इसके किनारे 27 स्थानों पर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब विकसित किए जा रहे हैं, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की दूरदर्शिता का प्रतीक बताया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में बीते वर्षों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। एक्सप्रेस-वे, हाईवे और ग्रामीण सड़कों का विशाल नेटवर्क प्रदेश को नई दिशा दे रहा है। हर जिला मुख्यालय को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम किया गया है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रहा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर केवल आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर, मेट्रो, रैपिड रेल और अन्य परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिला रही हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों के योगदान की सराहना करते हुए बताया कि एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 18 हजार एकड़ भूमि ली गई है। इस परियोजना ने प्रदेश में विकास, निवेश और रोजगार के नए द्वार खोले हैं।
[ad_2]
Source link