मुंबई की जनता ने साफ कर दिया कि BMC का किंग

NFA@0298
2 Min Read


BMC election : मुंबईकर ने फडणवीस-शिंदे की जोड़ी पर भरोसा जताया है। पहली बार मुंबई का किंग बीजेपी से होगा अब केंद्र-राज्य और BMC में बीजेपी गठबंधन का परचम लहराएगा। मुंबई की जनता ने ठाकरे परिवार को बड़ा झटका दिया। 25 साल का वर्चस्व ख़त्म हो गया। देश की सबसे अमीर नगर पालिका (BMC) के चुनावी नतीजों ने मुंबई की राजनीति में नया इतिहास लिख दिया है। ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत महायुति गठबंधन ने 115 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। बीएमसी के इतिहास में यह पहली बार है जब बीजेपी समर्थित गठबंधन अपने दम पर बहुमत की ओर बढ़ा है।अब तक कुल 227 में से 201 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं । इनमें बीजेपी गठबंधन 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि राज और उद्धव ठाकरे की जुगलबंदी वाला ‘महा-गठबंधन’ मात्र 68 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। कांग्रेस के खाते में फिलहाल 10 सीटें जाती दिख रही हैं।

महाराषट्र निकाय चुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। मुंबई, पुणे और नागपुर समेत सभी जिलों में परिणाम घोषित हो चुके हैं। आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र में 2017 के बाद पहली बार नगर निकाय चुनाव हुआ, जिनके नतीजे घोषित हो गए हैं। शुरुआत से ही बीजेपी और शिवसेना ने जो दम दिखाया वो आखिरी नतीजों तक बरकरार रहा। नतीजों के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उप मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment