
शाहजहांपुर। बाल दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति फेस-5 के तहत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के आदेश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत जनकपुर एवं चोडेरा में किया गया। बैठक का उद्देश्य बाल संरक्षण, सुरक्षा और कल्याण विषयों पर जागरूकता बढ़ाना तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था। बैठक में चर्चा के मुख्य विषय: बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकार, बाल श्रम निषेध, विभागीय सहायता योजनाओं की जानकारी, समुदाय में बच्चों की सुरक्षा हेतु सहयोगी तंत्र का निर्माण, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर क्राइम घरेलू हिंसा, सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए तथा बाल संरक्षण हेतु मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिभागी गण प्रधान आशीष कुमार, पंचायत अधिकारी राजनारायण,अध्यापक मिथिलेश कुमार, आंगनबाड़ी शाहीन बेगम आदि तथा महिला कल्याण विभाग से अमृता दीक्षित जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, रश्मि जेंडर स्पेशलिस्ट सुप्रिया अवस्थी सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश कुमार आउटरीच वर्कर उपस्थित रहे।

