अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस भीषण संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि युद्ध जैसे हालात में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षा और मदद सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। नोडल अधिकारी वहां मौजूद भारतीय दूतावासों और केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराएंगे।
राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि पश्चिम एशिया में रहने वाले छत्तीसगढ़ के नागरिक किसी भी आपात स्थिति में नोडल अधिकारी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।





