मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव तेजी से बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंचा दिया है। कई स्थानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे हालात जंग जैसे बन गए हैं।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल द्वारा किए गए हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह की मौत हो गई है। इसके अलावा ईरान की प्रमुख सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) के कमांडर मोहम्मद पकपूर के भी मारे जाने की खबर है।



