[ad_1]

लखनऊ। गाजीपुर थाना इलाके में मां की डांट से नाराज होकर 11 साल का लड़का घर से भाग गया। वह घर से साइकिल से निकला, लेकिन 3 दिन बाद गुजरात के अहमदाबाद में मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। उसे लेने के लिए पुलिस टीम घरवालों को लेकर अहमदाबाद गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ पटेलनगर इंदिरानगर के बृजेश कुमार सुमन टीचर हैं। उनका बेटा रानी लक्ष्मी बाई स्कूल सेक्टर-8 में छठवीं में पढ़ता है। 10 दिसंबर को स्कूल से आने के बाद मां ने उसे किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह साइकिल लेकर बाहर चला गया। घरवालों को नहीं पता था कि वह घर से भागने जा रहा है। जब देर शाम तक घर नहीं आया तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया।
उसके बाद गाजीपुर थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी कि उनका लड़का कहीं चला गया है। उसे ढूंढवाने में मदद की जाए। पिता बृजेश सुमन ने पुलिस को दी सूचना में बच्चे का हुलिया, कपड़े आदि बताए। उसी के आधार पर लखनऊ पुलिस ने शहर और आसपास ढूंढना शुरू किया।
पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में लड़के का विवरण भेजा। नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया पुलिस और उससे जुड़े ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर सूचना शेयर की। 13 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद पुलिस ने लखनऊ पुलिस को बच्चे के मिलने की सूचना दी। लखनऊ पुलिस की एक टीम लड़के के घरवालों को लेकर अहमदाबाद निकल गई है। लड़का 10 तारीख को दोपहर 3 बजे घर से निकला था। गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि बच्चा सकुशल मिल गया है। पुलिस टीम उसे लेने गई है।
[ad_2]
Source link