महिला सहकर्मी से अश्लील हरकत करने वाले प्रभारी प्राचार्य को जेल

NFA@0298
2 Min Read


महिला सहकर्मी से अश्लील हरकत करने वाले प्रभारी प्राचार्य को जेल


08-Dec-2025 10:16 PM

रायपुर, 8 दिसंबर। महिला सहकर्मी से छेड़छाड़, अश्लील हरकत, धमकी और मारपीट जैसे संगीन आरोपों में एक प्रभारी प्राचार्य को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

पुलिस ने अपराध क्रमांक 547/2025 पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 79, 296, 115(2), 351(3), 117(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।आरोपी  प्रेम पृथ्वी पाल लेवी लकड़ा (38 वर्ष), पिता सुखिया राम लकड़ा, स्थायी निवासी ग्राम टेंगारी, थाना भंडरिया, जिला गढ़ा (झारखंड) व वर्तमान निवासी वार्ड  17, श्याम नगर, तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर  है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता तिल्दा-नेवरा ब्लॉक के अंतर्गत एक हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। आरोपी प्रभारी प्राचार्य स्कूल में कार्य के दौरान पीड़िता के साथ लगातार अश्लील हरकतें करता था। इसके अलावा वह मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील फोटो व आपत्तिजनक संदेश भेजकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

पीड़िता द्वारा बार-बार मना करने और स्पष्ट विरोध जताने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, बल्कि पीड़िता को धमकाने लगा।

 जब पीड़िता के पति ने आरोपी को उसकी हरकतों से बाज आने की समझाइश दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दे डाली।



Source link

Share This Article
Leave a Comment