[ad_1]

लखनऊ। विधानसभा के सामने सपा कार्यकत्रियों ने जोरदार हंगामा किया। कार्यकत्रियों ने विधानसभा घेरने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो विधानसभा के मुख्य गेट स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने जमीन पर लेट कर नारेबाजी करने लगीं।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के हाथ में पोस्टर था। जिस पर महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने वाली सरकार नहीं चाहिए का स्लोगन लिखा था। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटते हुए टांगकर गाड़ी में बैठाया। उसके बाद ईको गार्डन ले गई। इस दौरान महिला कार्यकत्री ने पुलिस पर पेट में लात मारने का आरोप लगाया। बापू भवन की तरफ से महिलाएं दौड़ते हुए विधानसभा पर पहुंचीं। कार्यकर्ताओं के पीछे पीछे पुलिस दौड़ रही थीं। प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश किया तो सड़क पर लेट गईं। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच में काफी देर तक नोकझोंक हुई।
काफी संघर्ष के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और कार्यकर्ताओं को वहां से घसीटते हुए टांगकर उठा ले गई। प्रदर्शन कर रही महिला सभा की प्रदेश सचिव संजना पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें सोना खरीदने से रोका है। यह पीएम मोदी की नाकामी है। यह सीधे तौर पर दर्शाता है कि प्रधानमंत्री और उनकी नीतियां पूरी तरीके से असफल हैं। सोना ना खरीदने की अपील करना सीधे तौर पर हम लोगों को मंगलसूत्र पहनने से रोका जा रहा है। यह सरकार पूरी तरीके से असफल है, जो आम जनता को सोने ना खरीदने और मंगलसूत्र ना पहनने के लिए कह रही है। प्रदर्शन कर रही रंजना यादव ने पुलिस पर कपड़े फाड़ने और लात मारने का आरोप लगाया।
रंजना ने कहा कि मौजूदा सरकार से न केंद्र की सत्ता संभल रही है, न उत्तर प्रदेश की। सोना ना पहनने की अपील सीधे तौर पर मंगलसूत्र पर हमला है। महिलाओं के प्रति एक तरफ अपराध बढ़ रहा है। यूपी में कहीं भी महिला सुरक्षित नहीं है। अब दूसरी तरफ ऐसा कानून बनाया जा रहा है। इस तरीके की बातें हो रही हैं कि महिला मंगलसूत्र भी न पहन पाए। हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री अपनी बात को वापस लें। महिलाओं को पूरा सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए।
[ad_2]
Source link