[ad_1]
महिला पुलिस टीम ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृत्व दिवस
10-May-2026 10:36 PM
रायपुर, 10 मई । आज मातृत्व दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की महिला टीम आज चितवन वृद्धाश्रम टिकरापारा पहुंची। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, महिला थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना धुरंधर एवं पिंक पेट्रोल यूनिट की टीम के द्वारा वृद्ध आश्रम में महिलाओं के बीच, उन्हें पुष्प से उनका सम्मान कर,उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ केक काट उपहार भेंट किया ।
उसके पश्चात मदर टेरेसा मनोरोग संस्था में पहुंचे और उन माताओं एवं बालिकाओं के साथ में समय बिताया जो मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं और कई सालों से अपने परिवार से दूर हैं। पुलिस अधिकारियों के द्वारा उन माताओं एवं बालिकाओं फूल और मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस टीम उनके साथ बैठकर बातें की और उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर एक छोटा सा संगीत कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें बालिकाओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
[ad_2]
Source link