महाराष्ट्र में इफ्तार कर रहे लोगों पर भीड़ का लाठी डंडे से हमला, बनारस में गंगा में इफ्तार करने ले गिरफ्तारी

NFA@0298
3 Min Read


नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

महाराष्ट्र के पुणे में रमजान के दौरान इफ्तार करने पहुंचे लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आज ही बनारस में गंगा में नाव पर इफ्तार करने के आरोप में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, पुणे के ससवड इलाके के पास एक झील के किनारे इफ्तार कर रहे 14 लोगों पर करीब 100 से 150 लोगों के समूह ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

कोंढवा निवासी 36 वर्षीय फिरोज सय्यद ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम अपने 13 दोस्तों के साथ रोजा खोलने के लिए बोपदेव घाट के पास अस्करवाडी इलाके में झील के किनारे गए थे। वे लोग अपने साथ खाने के पैकेट और अन्य खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे थे और इफ्तार की तैयारी कर रहे थे।

सय्यद के अनुसार, जैसे ही उन्होंने खाने के पैकेट खोले, तभी अचानक करीब 100 से 150 लोगों का एक बड़ा समूह वहां पहुंच गया। बताया गया कि ये लोग करीब 100 दोपहिया वाहनों पर आए थे।

शिकायत के मुताबिक, हमलावरों के पास डंडे, पत्थर, चाबुक और कुछ धारदार हथियार भी थे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि वे उस जगह पर क्यों इकट्ठा हुए हैं और उनके कपड़ों को लेकर भी सवाल किए। इसके बाद उन्होंने चेतावनी दी कि वे दोबारा उस इलाके में न आएं। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक हमला कर दिया। हमलावर मारपीट करते समय नारे भी लगा रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख इफ्तार के लिए आए लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में कई लोगों को चोटें आईंm फिरोज सय्यद के मुताबिक, कुछ लोगों के सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोट लगी। बाद में सभी लोग कोंढवा के एक अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।सय्यद ने यह भी बताया कि झील के पास इफ्तार करने के लिए और भी लोग मौजूद थे और उनमें से कुछ के साथ भी हमलावरों ने कथित तौर पर मारपीट की।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ससवड पुलिस स्टेशन के निरीक्षक कुमार कदम ने बताया कि इस मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक तीन संदिग्ध हमलावरों की पहचान कर ली गई है। और बाकी लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमलावर किसी संगठन से जुड़े थे या नहीं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment