मरीजों से मिले मुख्यमंत्री

NFA@0298
1 Min Read



देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को मरीजों के समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की औए उनका कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर मुख्यमंत्री में मरीजों को बेहतर उपचार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment