मनोज द्विवेदी ने किसानों के साथ लागये नारे मांग ,हमारी पूरी हों चाहे जो मजबूरी हो

NFA@0298
4 Min Read



पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत अलोना गांव में आज पांचवे दिन भी भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज द्विवेदी की अगुवाई में किसानों की मूलभूत समस्याओं अन्ना मवेशियों द्वारा किसानों भोला प्रजापति,अनूप सिंह, सत्यगोपाल आदि आधा दर्जन किसानों को घायल कर देने के बाद मुआवजा दिलाए जाने, सैकड़ो की तादाद में अन्ना मवेशियों द्वारा किसानों  की फसलें चट कर लेने उन्हें संरक्षित करने, एक करोड़ 60 लाख की बनी नई गौशाला में लोहे के तार की जाली लगाऐ जाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर किसान आज पांचवे दिन धरने पर बैठा है ना तो यहां तहसील स्तर व जिला स्तर का कोई अधिकारी आ रहा है और ना ही कोई सांसद, मंत्री या ब्लॉक प्रमुख से लेकर अन्य एमएलसी भी किसानों की जुनूनी
 समस्या से लगातार पल्ला झाडे़ हुए हैं।

आज भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज द्विवेदी की अगुवाई में किसानों के साथ नारा लगाते हुए चाहे जो मजबूरी हो, हमारी मांगे पूरी हो को लेकर आवाज बुलंद की। जिला महासचिव मनोज द्विवेदी ने बताया कि अलोना गांव में किसानों की बड़ी गंभीर समस्या है यहां पर अन्ना मवेशियों के कारण करीब 3000 बीघा जमीन परती पड़ने के साथ ही साथ प्रतिदिन करीब सैकड़ो की तादाद में अन्ना मवेशी किसानों की फसलें चट कर रहे है जिससे किसान भुखमरी की कगार पर है ऐसे में उन्होंने जिला अधिकारी जे रीभा  को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि यहां के किसान 24 जनवरी को जिलाधिकारी  को ज्ञापन देकर अन्ना मवेशियों से छुटकारा  दिलाए जाने व अन्य समस्याओं को लेकर मांग की थी वहीं जिलाधिकारी ने आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा और न ही समस्या से निजात मिली यह अपने आप में बहुत बड़ी गंभीर समस्या है।

अपर आयुक्त ने तहसील में किया निरीक्षण नहीं पहुंचे अलोना गांवरू अपर आयुक्त अमरपाल सिंह ने आज पैलानी तहसील परिसर में निरीक्षण करने के साथ ही साथ जसपुरा ब्लाक एवं सिंधन कला गांव में इंटरलॉकिंग का निरीक्षण करने गए लेकिन लगातार मीडिया में छप रही खबरों से अनभिज्ञ होकर अपर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ अलोना गांव पहुंचकर किसानों की कोई सुधि न लेना अपने आप में एक बड़ा सवाल है वही आगे कहा कि एक दिन पहले खंड विकास अधिकारी तिंदवारी रमेश कुमार द्वारा किसानों को ही चंदा से दूसरी गौशाला बनवा जाने को लेकर बेतुके बोल पर कहा कि यहां अधिकारी मस्त है और किसान त्रस्त है।

आज के पांचवें दिन आमरण अनशन पर किसान विकास टेलर, ऋषि सिंह, बल्ला साहू ,मनोज कुमार, शिव शरण सिंह ,सभाजीत, अंकुश ,अशोक, श्याम करण साहू ,बद्री साहू, गुरु वर्मा ,भोला चुन्नू भाटपाल शिव शरण सिंह, योगेंद्र, जय सिंह, राम सिंह, मंगल सिंह, रामकृष्ण लखेरा, भोला, अंकुल सोनी ,रामबाबू, विक्रम साहू, सभाजीत, राम बहादुर सिंह ,सिद्धू सिंह, संतू खान, लालाराम वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, शिव गोपाल वर्मा समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment