मदेयगंज पुलिस की कार्रवाई: घर से लापता नाबालिग किशोरी गोण्डा बस स्टैंड से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read



लखनऊ । राजधानी के Madeyganj थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने Gonda बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी के साथ मौजूद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर थाना मदेयगंज में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष Anjani Kumar Singh के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
13 मार्च को किशोरी ने फोन कर जानकारी दी कि वह गोण्डा बस स्टैंड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही मदेयगंज पुलिस टीम तत्काल गोण्डा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से बस स्टैंड से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
इस दौरान किशोरी के साथ मौजूद संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मुकेश यादव (28) निवासी ग्राम रानीपुरवा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा बताया। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की।
पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(1) तथा POCSO Act की धारा 3/4 बढ़ाते हुए आरोपी को 14 मार्च को विधिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment