[ad_1]

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस ने ई-रिक्शा और टैंपो में सफर करने वाली सवारियों के बैग से कीमती सामान और जेवर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और 29,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान में सोने का हार, चेन, मंगलसूत्र, माथे का टीका, अंगूठी और कान के टप्स शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 11 मई को थाना मड़ियांव की टीम भिठौली तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ई-रिक्शा और टैंपो में चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ संदिग्ध पुरुष और महिलाएं नौबस्ता मोड़ से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के पास मौजूद हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जय प्रकाश उर्फ जैकी, मनोज कुमार उर्फ जत्थु, रजनी, रामवती और अनीता के रूप में हुई। सभी आरोपी हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं तथा फिलहाल चिनहट क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रहे थे।
पुलिस जांच में बरामद जेवरात और नकदी का संबंध थाना मड़ियांव और गोमतीनगर में दर्ज कई चोरी के मुकदमों से पाया गया। आरोपियों के खिलाफ मड़ियांव और गोमतीनगर थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ई-रिक्शा और टैंपो में बैठी सवारियों के बैग से चोरी करते थे और बाद में चोरी का सामान राह चलते लोगों को बेचकर अपना गुजारा करते थे।
गिरफ्तार महिलाओं रजनी और रामवती के खिलाफ मड़ियांव थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य जनपदों और थानों से भी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link