भिलाई में राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, पाटन के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

NFA@0298
2 Min Read


भिलाई। सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6 भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. योगेश जंघेल (एम.डी., दंत रोग विशेषज्ञ) रहे, जबकि अध्यक्षता माननीय डॉ. संजय जैन (वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी) ने की।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 150 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में अपने योग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पाटन के 6 खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
सब जूनियर बालिका आर्टिस्टिक सिंगल योगासन में अनन्या वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
5+9 आयु वर्ग बालक ट्रेडिशनल योगासन में खिलेन्द्र कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं 9+14 आयु वर्ग बालिका आर्टिस्टिक पेयर में अंतरा साहू ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता तथा ट्रेडिशनल योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के उपरांत तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डॉ. दिनेश चंद्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी), गोस्वामी जयंत विष्णु भारती (छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन), डॉ. अनिता साहू, योग गुरु तुलाराम वर्मा, लालराम वर्मा, खिलेन्द्र साहू, भारत लाल ताम्रकार, संतोष यादव सहित अन्य गणमान्यजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment