भिलाई में कुख्यात बदमाश अमित जोश की पुलिस एनकाउंटर में मौत

NFA@0298
1 Min Read


  • दो पुलिस जवानों पर किया था फायरिंग जवाबी करवाई में हुआ ढेर

भिलाई।  दुर्ग जिले की भिलाई में कुख्यात बदमाश और भिलाई गोलीकांड में फरार आरोपी अमित जोश का पुलिस एनकाउंटर में मौत की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम सेक्टर-6 पर पुलिस ने बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर कर दिया है। ACCU से अमित जोश की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। आरोपी ने 4 महीने पहले 3 लोगों को गोली मारी थी।

क्राइम DSP ने की पुष्टि
क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। वह बीते कई महीनों से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की।
जयंती स्टेडियम के पीछे जब सिपाहियों ने अमित को घेरा तो उसने दो सिपाहियों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपी की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी अमित ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।



Source link

Share This Article
Leave a Comment