প্রিন্ট এর তারিখঃ মে ৪, ২০২৬, ৭:০৬ এ.এম || প্রকাশের তারিখঃ জানুয়ারী ২০, ২০২৬, ৪:২২ এ.এম
भारत–न्यूज़ीलैंड टी20 मुकाबले को लेकर प्रशासन सतर्क, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
[ad_1]
रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले भारत–न्यूज़ीलैंड टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक में मैच के सफल आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, दर्शकों की सुविधाएं, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
डॉ. सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैच राज्य के लिए गौरव का विषय है, ऐसे में आयोजन को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में पुलिस, प्रशासन और क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी और आवश्यक सुझाव भी रखे।
[ad_2]
Source link
Copyright © 2026 News Shortcut. All rights reserved.