भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

NFA@0298
3 Min Read


खेल डेस्क। T-20 World Cup के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने दमदार बल्लेबाजी की, लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाजों ने मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए।

शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने अंत में तेज बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 27 रन जोड़े। वहीं, आखिरी के ओेवर में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

भारत का यह स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़े स्कोरों में से एक रहा।

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी जबरदस्त लड़ाई दिखाई। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन बनाए। विल जैक्स ने 35 रन का योगदान दिया।

हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में दबाव बनाते हुए इंग्लैंड को 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन तक ही रोक दिया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में भी संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने 2, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया। आखिरी के ओवरों में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत की दहलीज में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

शानदार बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी आक्रामक पारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

यह भी पढ़ें: सैमसन नए फिनिशर : भारत T20 World Cup के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया



Source link

Share This Article
Leave a Comment