India vs England T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें भारत ने रोमांचक जीत हासिल की. अब भारत 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेलेगा। रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी और अंत के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाई।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार प्रयास किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी, जिसके चलते भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

