भारत अफ्रीका वनडे की सभी टिकिटें बिकीं, स्टूडेंट कंसेंशन की ही शेष
22-Nov-2025 9:23 PM
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर । 3 दिसंबर को नवा रायपुर में होने वाले भारत अफ्रीका वनडे की सभी टिकिटें बिक गईं हैं। टिकिटों की बुकिंग के लिए बीसीसीआई ने आज शाम अपनी बुकिंग साइट टिकिट गिनी .काम खोला था। जहां करीब 15 -20 मिनट में ही टिकिटें बुक हो गई। ये टिकिटें गैलरी और अन्य केटेगरी की थीं। इनमें कार्पोरेट बाक्स की भी शामिल हैं।अब केवल स्टूडेंट कंसेंशन की रह गई हैं। जो 24 नवंबर को ओपन होंगी।

