रायपुर। राज्यसभा की छत्तीसगढ़ से खाली हो रही सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक प्रस्तावक बने.
नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कैबिनेट मंत्री और विधायक ने स्वागत किया.



