
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के नीलम पैलेस में भव्य ओपन माइक शो का किया गया आयोजन ,बुंदेलखंड के क्रिएटरों का सम्मान किया गया। बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित नीलम पैलेस मैरिज हाल में टॉक विथ बांदा के द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन किया गया है।
जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर धनंजय सिंह नटराज संगीत महाविद्यालय के प्रबंधक वी मुख्य अतिथि विख्यात कवि रामकरण साहू सजल रहे। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से प्रदर्शन करवाना था, वही विशेष आकर्षण तुनक तुनक तुन्ना गीत के लेखक महाराज सिंह लोधी, अभिनेता रोशन राजपूत के आयोजन में उनके संघर्ष को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन उमर अली नीलम पैलेस मैरिज हॉल के मालिक, सहयोगी विष्णु डेकोरेशन के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक अमन यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, कि कलाकारों को निकालकर जो किसी कारण बस मंच पर नहीं आ पाते, कार्यक्रम के दौरान बबेरू टीम में अजय राणा, माही अमरजीत यादव, नरेंद्र निषाद, सौरभ चक्रवर्ती, क्रिएटर लक्ष्मी पटेल ,टिंकू कॉमेडी, जयदीप तिवारी, टीम में मौजूद रहे। वहीं डालचंद्र अकेला, अखिलेश ने बताया कि टीम के द्वारा ऐसा बताया गया है, कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहें। जिससे क्रिएटरों को सम्मान मिलता रहे

