कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ड्रग तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की एंटी-नारकोटिक्स विंग ने ब्रेड की लोफ के अंदर कोकीन छिपाकर तस्करी करने वाली एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर CCB ने कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक ओलाजाइड एस्तर इयानुओलुवा को दबोचा। आरोपी महिला मुंबई से बेंगलुरु तक ब्रेड की लोफ के भीतर कोकीन छिपाकर लाई थी। तस्करी को अंजाम देने के लिए ब्रेड के कवर/लोफ में विशेष रूप से खोखले हिस्से बनाए गए थे, ताकि सामान्य जांच में नशीला पदार्थ पकड़ में न आए।



