बैजनाथ पारा में उपद्रव करने वाले 07 जेल भेजे गए

NFA@0298
2 Min Read


बैजनाथ पारा में उपद्रव करने वाले 07 जेल भेजे गए


05-Apr-2026 10:54 PM

गंज शराब भट्ठी के पास के 02 उपद्रवी पकड़े 

रायपुर, 5 अप्रैल। कोतवाली डिवीजन क्षेत्र में रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।  इस दौरान  उपद्रव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए शराब भट्ठियों एवं अहातों के आसपास सघन जांच की गई। ।

चेकिंग के दौरान थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत तेलघानी नाका के पास सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवकों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की ग‌ई। इनमें 

शिवा नायक पिता बिज्जू नायक  19, निवासी राम नगर शीतला तालाब के पास, थाना गुढियारी।

पिंकू उर्फ बाला जायसवाल पिता नंदलाल, 20  निवासी अशोक नगर गली नंबर 03, गुढियारी।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में इवेंट कंपनी में कार्यरत 07 युवकों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की गई, जो अपने दोस्त की ई-रिक्शा में सवार होकर शराब के नशे में खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए आधी रात  लगभग 01:30 बजे बैजनाथ पारा  पहुंचे थे। युवक वाहन के ऊपर चढ़कर उपद्रव कर रहे थे तथा आमजन में भय का वातावरण निर्मित कर रहे थे।

सभी 09 युवकों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट  के न्यायालय से केन्द्रीय जेल भेजा गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment