कवि और नेता कुमार विश्वास अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी अलग पहचान के साथ-साथ उनका परिवार भी हमेशा लाइमलाइट में रहता है। खासतौर पर जब से उनकी बड़ी बेटी की शादी हुई है, तब से सोशल मीडिया पर उनके परिवार की तस्वीरें लगातार चर्चा में हैं।
हाल ही में कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने अपनी शादी से जुड़ी कई खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पापा कुमार विश्वास और मम्मी मंजू शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। एक ओर जहां पूरा परिवार नाच-गाने के साथ दामाद का गर्मजोशी से स्वागत करता दिखा, वहीं दूसरी ओर कुमार विश्वास बेटी पर प्यार लुटाते और उसे गले लगाते हुए भावुक नजर आए।
शादी के मौके पर परिवार का देसी और रॉयल अंदाज भी लोगों का दिल जीत रहा है। दोनों बेटियां राजकुमारियों की तरह सजी-धजी नजर आईं, जबकि मां मंजू शर्मा और कुमार विश्वास का अंदाज भी बेहद शाही लगा। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस परिवार के इस खूबसूरत और भावुक पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।




