[ad_1]
बीते वर्ष कवर्धा सदन से फरार बंदी आगरा से गिरफ्तार
17-Mar-2026 10:29 PM
एनडीपीएस में हुई थी सजा, ईनाम घोषित था
रायपुर, 17 मार्च। पिछले साल कवर्धा सदन में काम करने के दौरान फरार हुए गांजा तस्करी के इनामी बंदी को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पंकज सिन्हा की अदालत ने उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू को 25 जुलाई 24 को 15 वर्ष कैद और 3 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया था। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 साल अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई थी। उसके अच्छे आचरण को देखते हुए जेल से बाहर काम के सिलसिले में भेजा गया था। चन्द्रवीर उर्फ पिंटू केंद्रीय जेल रायपुर से फरार होने के पश्चात लगातार स्थान बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। उस पर 5,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना गंज के एसआई काशीनाथ मंडावी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश में आगरा भेजी गई थी।
टीम द्वारा किए गए प्रयासों के तहत तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना संकलन, संभावित ठिकानों पर सतत दबिश, स्थानीय स्तर पर गोपनीय निगरानी एवं अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की गई।
इस दौरान उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
[ad_2]
Source link