भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद वे निर्विरोध रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए।
पार्टी सूत्रों के अनुसार नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 प्रस्ताव दाखिल किए गए थे। बीजेपी के चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बयान जारी किया और बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया।



