अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं और मतदाताओं को साधने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपना रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
करीब दो दशक बाद चचेरे भाई उद्धव ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) और राज ठाकरे (मनसे) ने बीएमसी चुनाव के लिए हाथ मिला लिया है। आज दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया।
मुंबई के वर्ली स्थित होटल ब्लू सी में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ठाकरे भाइयों ने एक साथ मंच साझा करते हुए गठबंधन की घोषणा की।



