नेशनल ब्यूरो। वैशाली
नए साल पर पिकनिक मनाने आए पर्यटक की वैशाली में शांति स्तूप के सामने भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृत अधेड़ की पहचान सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी लाल बहादुर राम (45 वर्ष) के रूप में की गई है। उनकी बेटी का एक दिन बाद विवाह था।
1 जनवरी की देर शाम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक के गांव और परिवार में कोहराम मच गया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और उसके रिश्तेदारों ने शुक्रवार की दोपहर वैशाली में सड़क जामकर प्रदर्शन भी किया।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लाल बहादुर राम पेशे से फ्लावर मिल के संचालक थे। नव वर्ष के मौके पर वे अपने दोस्त और परिवार के लोगों के साथ वैशाली गढ़, विश्व शांतिस्तूप आदि जगहों पर घूमने और पिकनिक मनाने आए थे।
विश्व शांति स्तूप घूमने के बाद वे लोग सड़क पर आए ही थे कि एक बाइक का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया और हल्की ठोकर लग गई। इस विवाद में दोनों पक्षों में तनातनी और हल्की झड़प हुई। स्थानीय लोगों ने इस विवाद को समझा-बुझाकर खत्म करा दिया।
लालबहादुर राम विवाद खत्म होने के बाद अपने बेटे और भांजे सहित सात लोगों के साथ वैशाली घूमने आए थे। मामले सलटने के बाद वे लोग भीड़ में धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ते हुए मुख्य सड़क की ओर बढ रहे थे। इसी बीच वियतनाम मंदिर के समीप एक दर्जन से अधिक लाठी-डंडों से लैस युवकों ने मृत अधेड़ लालबहादुर राम, उनके पुत्र, भांजा सहित सातों लोगों को घेर लिया। जिस वक्त उन्हें पीटा जा रहा था सैकड़ों लोग मूकदर्शक बनकर देख रहे थे।
घटना के बाद घबराए दोस्त उन्हें आनन-फानन में कनिया चौक इलाज के लिए लेकर भागा। वहां इलाज नहीं होने के कारण लालगंज एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोस्त और बेटे ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और देर रात हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंची

