बिछिया में पशुपालकों को दिया गया प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

NFA@0298
1 Min Read



उन्नाव। बिछिया विकास मुख्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालकों एवं पशुपालन विभाग के कार्मिकों को विभिन्न पशुपालन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष अवस्थी ने कुक्कुट पालन, बकरी पालन, भेड़ पालन, गाय एवं भैंस पालन से संबंधित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालकों को जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से सूकर पालन से बचने की सलाह दी और बताया कि इससे दिमागी बुखार जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है, जो पालनकर्ता के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी प्रभावित कर सकती है। इसके स्थान पर बकरी पालन को सुरक्षित एवं अधिक लाभदायक बताया गया। वहीं, पशुचिकित्सा अधिकारी सोनिक डॉ. मुकेश ने पशुओं में बढ़ते बांझपन की समस्या पर विस्तार से जानकारी दी और इसके समाधान के उपाय बताए। कार्यक्रम में पशुचिकित्सा अधिकारी पड़री कला डॉ. रेनू सचान, पशुधन प्रसार अधिकारी आशीष कुमार सहित पैरावेट राजीव, सुरेश, चंद्रप्रकाश, उत्तम, कुलदीप मौजूद रहे। साथ ही पंकज त्रिवेदी, बटन लाल, चिंटू बाजपेई, अमित तिवारी, दीनू त्रिवेदी समेत सैकड़ों पशुपालकों ने भाग लिया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment