
लखनऊ। बाल निकुंज गल्र्स एकेडमी अलीगंज स्थित शिव सहाय सभागार में गुरुवार को अद्र्घवार्षिक परीक्षा परिणाम में कक्षा प्ले गु्रप से कक्षा-12 तक के टॉप-5 के 120 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि बिशनोई प्रधानाचार्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज अलीगंज रही। मुख्य अतिथि ने बच्चों के साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल ने कहा कि यह उत्सव मेधावियों के सम्मान का उत्सव है। जो ईश्वर की कृपा से होती है। आप सभी को अपनी कर्तव्य निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारियों को निभाना होगा।
अपने आप को संकल्प बद्ध होकर समर्पित करना होगा। अभिभावकों को भी समय पाबंद होकर इन मेधावियों पर विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्या डॉ अनूप कुमारी शुक्ला, इंचार्जेस, सहित अध्यापक-अध्यापिकाऐं तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।

