[ad_1]

उतरौला (बलरामपुर)। बालाजी महाराज घाटा मेंहदीपुर धाम का पंचम स्वामनी हवनोत्सव एवं विशाल महा भंडारा श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुई। चार दिनों तक चलने वाले धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में अखंड रामायण पाठ, भव्य विशाल निशान शोभायात्रा, जागरण तथा महा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन के अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं में बड़े ही श्रद्धा भाव से ग्रहण किया।
गुरुवार को भारतीय विद्यालय के मैदान पर आयोजित जागरण कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। भजन गायिका अर्पणा मिश्र द्वारा प्रस्तुत भजन, "मेरे झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे, राम आयेंगे" तथा "तेरा बालाजी सरकार डंका बाजे मेंहदीपुर" सुनकर भाव विभोर हो गए। पूरी रात तक चले कार्यक्रम में अर्चना सनातनी ने भजन सुनाया।
विधायक उतरौला की धर्म पत्नी सुनीता वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर की। कार्यक्रम में बालाजी सेवा समिति द्वारा विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्त, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, राधेश्याम वर्मा, देवानंद गुप्त जिला उपाध्यक्ष, सहित कार्यक्रम में सुरक्षा के बेहतर प्रबंध के लिए श्री बालाजी समित ने कोतवाल उतरौला अवधेश राज सिंह, गांधीनगर चौकी इंचार्ज शिव कैलाश, उपनिरीक्षक शालिनी सिंह को सम्मानित किया गया।
[ad_2]
Source link