[ad_1]

उतरौला (बलरामपुर)। श्री बालाजी सेवा समिति उतरौला के तत्वाधान में आयोजित बालाजी महाराज के पंचम वर्षीय विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ विधिवत पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान ने क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार कर दिया है।
अनुष्ठान के मुख्य पुजारी के रूप में आचार्य दयानंद शास्त्री महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया जा रहा है, वहीं सहायक पुजारी के रूप में पंडित अक्षत तिवारी एवं पंडित शिवानन्द मिश्रा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य जजमान के रूप में समिति के उपाध्यक्ष अजय चौरसिया (पत्नी सहित) ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
समिति के सोशल मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता, महामंत्री संतोष सोनी, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सदस्य राजेश खुराना, मोनू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, नितिन गुप्ता, शिवम कौशल सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित होकर अनुष्ठान में सहभागी बने।
कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार से रामचरित मानस पाठ के साथ हुई, जिसमें 01 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को दुर्गा सप्तशती पाठ एवं रामचरित मानस पाठ समापन तथा 1101 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रखा गया है।
02 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को पूर्णाहुति, हवन एवं महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सायंकाल 06 बजे से प्रसाद वितरण और सायंकाल 06:30 बजे से विशाल रात्रि जागरण प्रारंभ होगा। 03 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार को महाआरती, छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रातःकाल 05 बजे संपन्न होगा।
कार्यक्रम स्थल के रूप में श्री बालाजी मंदिर खाकी दास बाबा मंदिर, रामलीला मैदान, उतरौला (जिला बलरामपुर) को सजाया-संवारा गया है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ भी प्रारंभ हो गया है, जिसमें हरि ॐ म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा मधुर एवं भावपूर्ण स्वर में रामायण का संगीतमय गायन किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link