जान्हवी कपूर अक्सर ही सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं। गुरुवार को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर सवाल किए। वहां अल्पसंख्यक लोगों के साथ जो व्यवहार हो रहा है, उस पर चिंता जाहिर की है।
बांग्लादेश में हाे रही हिंसा को बर्बर बताया
जान्हवी कपूर अपनी पोस्ट में सबसे पहले दीपू चंद्र दास का नाम लिखती हैं। फिर वह लिखती हैं, ‘बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बर है। यह नरसंहार है। यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आपको इस पब्लिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता है, तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें। अगर इन सबके बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड हमें तबाह कर देगा।’



