जगदलपुर, बस्तर। CG NEWS: जगदलपुर में रविवार को आयोजित ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’ ने खेल के साथ-साथ बस्तर की बदलती तस्वीर को दुनिया के सामने पेश किया, जहां 9,800 से अधिक धावकों ने 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया और इस आयोजन की खास बात रही कि इसमें 200 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी भाग लेकर मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया,
मैराथन की शुरुआत ऐतिहासिक लालबाग मैदान से हुई और 42 किलोमीटर फुल मैराथन का समापन विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के पास हुआ, समापन समारोह में केदार कश्यप, महेश कश्यप, किरण देव और विनायक गोयल ने विजेताओं को सम्मानित किया,

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इथियोपिया के धावकों का दबदबा देखने को मिला जहां पुरुष वर्ग में Tebeje Kineto Washe और महिला वर्ग में Meseret ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बस्तर संभाग कैटेगरी में पुरुष वर्ग में संजय कोर्राम और महिला वर्ग में कुसुम शार्दूल विजेता रहीं, इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बस्तर की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाना था, जिसमें यह आयोजन काफी हद तक सफल भी रहा।
