जगदलपुर सहित बस्तर के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई। अचानक जमीन हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रात 11:31 बजे आया था, जिसका केंद्र कोरापुट में स्थित था।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई और इसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे थी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।




