बलरामपुर में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में चालक समेत दो की मौत

NFA@0298
2 Min Read



बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर के पास रविवार तड़के करीब 4 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई।

इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, तुलसीपुर से पचपेड़वा की ओर जा रही एक कार पुरुषोत्तमपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग पचपेड़वा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

तुलसीपुर थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि कार चालक आदिल पुत्र सफीक (21) निवासी पुरानी बाजार पचपेड़वा तथा अफरोज पुत्र भोला (20) निवासी जगदीशपुर पचपेड़वा की मृत्यु हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment