बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्नाव जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला अस्पताल व रैन बसेरों का औचक निरीक्षण

NFA@0298
2 Min Read


IMG-20251220-WA0023उन्नाव। बढ़ती ठंड के दृष्टिगत बीती देर शाम जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उमाशंकर दीक्षित संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं तहसील सदर क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से हालचाल लिया और किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया कि ठंड के मौसम में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले तथा स्टाफ और चिकित्सक समय पर उपस्थित रहें। आपातकालीन कक्ष में साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताते हुए नियमित स्वच्छता सुनिश्चित कराने और मुख्य द्वार पर डोर क्लोजर लगाने के निर्देश दिए, ताकि ठंड से बचाव के साथ मरीजों की सुरक्षा हो सके। इसके बाद तहसील सदर क्षेत्र के रैन बसेरों के निरीक्षण में खुले में घूम रहे लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाकर ठंड से बचाव की व्यवस्था कराई गई। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद को रैन बसेरों के बेहतर संचालन, निराश्रित, गरीब व असहाय लोगों के लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड में बाहर सोता या भटकता न मिले, सभी को रैन बसेरों में पहुंचाया जाए। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment