अभनपुर। गोबरा नवापारा में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 50 लाख रुपये से अधिक की चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा के गिट्टीपारा स्थित कमलेश ज्वेलर्स के बेसमेंट में घुसकर चोरों ने लगभग 25 किलो चांदी और करीब ढाई लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि दुकान के साथ ही दुकान संचालक का निवास भी जुड़ा हुआ है, इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
दुकान संचालक को चोरी की जानकारी सोमवार सुबह मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।




