[ad_1]
बकाया बिजली बिल के नाम पर 7 लाख पार
07-Apr-2026 5:53 PM
साइबर ठग ने स्वयं को बिजली कर्मचारी बताया
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 7 अप्रैल । एक बार फिर बिजली बिल जमा करने के नाम पर एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात कालर ने 7 लाख रुपए से अधिक की रकम अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया।
देवेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार सेक्टर 2 निवासी डेनिस कुमार के रानिपा 40 ने अपने साथ हुई इस ठगी की आज रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन दिन पहले शनिवार की रात 8 बजे उसे फोन नंबर 8585845248 से अज्ञात कालर ने फोन किया था। उसने स्वयं को बिजली कर्मचारी बताया और लिंक भेज कर 13बिलों का भुगतान बकाया होने और कनेक्शन काटने की धमकी दी। इससे बचने भुगतान के लिए लिंक भेजा। इसे ओपन करते ही उसने फोन को हैक कर डेनिस के एकाउंट से 8 बार में 7 लाख 2472 रूपए ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने धारा 318-4 का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link