[ad_1]

कौशाम्बी। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना कड़ाधाम क्षेत्रान्तर्गत स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करने का अनुरोध किया गया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना कड़ाधाम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त भी किया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला।पैदल गस्त के दौरान लोगों से शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। वहीं पुलिस कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
[ad_2]
Source link