तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले AIADMK ने अपना घोषणा पत्र जारी कर बड़ा चुनावी दांव चला है। पार्टी ने आम जनता, खासकर महिलाओं और मध्यम वर्ग को साधने के लिए कई आकर्षक वादों का ऐलान किया है।
घोषणा पत्र को जारी करते हुए पार्टी के महासचिव Edappadi K. Palaniswami ने बताया कि इसमें कुल 297 वादे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र समाज के हर वर्ग से सुझाव लेकर तैयार किया गया है और इसमें महंगाई व बेरोजगारी जैसी प्रमुख समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राहत देने पर जोर दिया गया है।
पार्टी ने हर परिवार को ₹10 हजार की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है, जिससे बढ़ती कीमतों और टैक्स के बोझ को कम किया जा सके। इसके अलावा मुफ्त फ्रिज, अतिरिक्त राशन सुविधाएं और नकद सहायता जैसे वादों के जरिए सीधे वोटरों तक पहुंचने की रणनीति अपनाई गई है।




