फैंस के सबसे चहेते कपल ‘विरोश’ को लेकर चर्चाएं अपने चरम पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो सकते हैं। ग्रैंड वेडिंग में अब सिर्फ कुछ ही घंटों का समय बचा है, और जश्न का केंद्र बनी है झीलों की नगरी उदयपुर।
बीते तीन दिनों से प्री-वेडिंग फंक्शन्स की रौनक देखने को मिल रही है करीबी दोस्तों और परिवार के साथ म्यूजिक, डांस और खुशियों का माहौल छाया रहा। बुधवार, 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी के साथ शादी का आगाज़ हुआ, जहां विजय और रश्मिका दोनों ही पारंपरिक अंदाज़ में बेहद खूबसूरत नजर आए।
अब फैंस की निगाहें टिकी हैं उन सात फेरों पर, जो कुछ ही घंटों में पूरे होने की चर्चा है। सोशल मीडिया पर कपल को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं और हर कोई इस यादगार पल की झलक पाने को बेताब है।




