नई दिल्ली। Exposed: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की मीडिया द्वारा फैलाए गए झूठ को फ्रेंच नेवी ने बेनकाब किया है। पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी ने दावा किया था कि फ्रांस ने पाकिस्तान की एयर फोर्स का समर्थन किया और भारतीय राफेल जेट्स को मार गिराए जाने की पुष्टि की है।
फ्रेंच नेवी ने इन सभी दावों को पूरी तरह फेक न्यूज बताया। नेवी ने कहा कि जिस अधिकारी के नाम पर बयान चलाए गए, उन्होंने कभी ऐसी कोई बात नहीं कही। यहां तक कि उनका नाम भी गलत लिखा गया था।

फ्रेंच नेवी ने साफ कहा कि भारतीय राफेल जेट्स के गिराए जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई और न ही चीन की किसी भूमिका की पुष्टि की गई है।
फ्रांस ने पाकिस्तान के झूठ को उजागर करते हुए कहा कि ऐसी गलत खबरों का कोई आधार नहीं है और उन्हें तुरंत खारिज किया जाना चाहिए।



